Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

दिल्ली के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, 9 से 18 नवंबर तक स्कूल बंद

राजधानी दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है. इस बीच दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा गया है कि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है, इसलिए इस बार शीतकालीन अवकाश पहले लिया जा रहा है. अब 12वीं तक के सभी स्कूल 18 नवंबर तक बंद रहेंगे. 19 नवंबर 2023 को रविवार है ऐसे में स्कूलों की छुट्टियां 19 नवंबर तक रहेंगी. इससे पहले प्रदूषण को देखते हुए 10वीं और 12वीं को छोड़कर 10 नवंबर तक छुट्टी की घोषणा की थी.