Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Rajasthan: बीकानेर में छाई होली की खुमारी, भांग महोत्सव में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

Rajasthan: राजस्थान के बीकानेर में होली की मस्ती अभी से छाई हुई है। यहां होलाष्टक से पहले कई जगहों पर भांग सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। ऐसा ही एक आयोजन हुआ मोहता चौक में, जहां हर हर महादेव और नम: शिवाय के जयकारों के साथ विजया प्रेमियों ने भांग का घोटाव किया और सभी लोग भजनों फिल्मी गानों और पारंपरिक फाग पर मस्ती में झूमते गाते नजर आए।

भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद भांग छानी गई। दूध और ड्राई फ्रूट से तैयार इस विशेष ठंडाई ने माहौल को और रंगीन बना दिया। यह आयोजन 24 सालों से यहां पर हर साल हो रहा है। इस आयोजन को देखने के लिए बीकानेर शहर के साथ ही देश के अलग अलग शहरों से भी लोग यहां की होली के रंग में रंगने के लिए पहुंचते हैं।

यहां पर होली के रंग, गुलाल, फाग और मस्ती सभी एक साथ देखने को मिलती है, यहां के लोग अब होली तक मस्ती में सराबोर रहेंगे।