Breaking News

अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |   पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी     |   मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए     |   वॉशिंगटन होटल फायरिंग मामले में पीएम मोदी का बयान, कहा- ट्रंप सुरक्षित हैं जानकर राहत मिली     |   गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान     |  

राजगीर में आज से हॉकी के महामुकाबले का आगाज

बिहार के खेल अकादमी राजगीर में 11 नवंबर से महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले हॉकी चैम्पियशन ट्रॉफी की तैयारियां को लेकर बिहार के खेल अकादमी राजगीर में प्रेस कांफ्रेंस की गई।
  
इस दौरान हॉकी कोच हरेंद्र सिंह ने हॉकी मैदान की बेहतर व्यवस्था किए जाने पर खुशी जाहिर की और राज्य सरकार को बधाइयां दी। उन्होंने बिहार सरकार की योजना 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम ने खेल के माहौल और खिलाड़ियों के मनोबल को काफी बढ़ाया है।
  
वहीं भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने भी राज्य सरकार को बधाइयां देते हुए कहा कि बड़ी गौरव की बात है कि आज मैं झारखंड के सिमडेगा की धरती से भगवान बुद्ध की धरती राजगीर में पूरी टीम के साथ पहुंची हूं। उन्होंने कहा कि हम यहां आकर 11 नवंबर से एशियाई हॉकी टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं और उनकी कोशिश रहेगी कि यह हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीत कर देश का नाम रौशन कर सकें।