Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Bihar Election: नक्सल प्रभावित भीमबांध के लिए ऐतिहासिक क्षण, 20 साल में पहली बार मतदान

Bihar Election: बिहार के मुंगेर जिले के भीमबांध गांव में गुरुवार को दो दशक के बाद पहली बार मतदान हो रहा, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ।

तारापुर विधानसभा के नक्सल प्रभावित भीम बांध बूथ संख्या 310 ( वन विभाग विश्रामलय) सहित सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल तैनात किए गए है। नक्सली हमलों में एसपी के.सी. सुरेंद्र बाबू और सात जवानों की हत्या भी शामिल है, उसके बाद यह क्षेत्र लगभग 20 वर्षों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कटा हुआ था।

दो दशकों के बाद अपने गांव में मतदान फिर से शुरू होने पर मतदाताओं ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया। एक मतदाता ने कहा, "हमारे गांव में 20 साल बाद मतदान हो रहा है। हम बहुत खुश हैं।"

युवा मतदाता बादल प्रताप, जिन्होंने पहली बार वोट डाला, उन्होंने कहा, "मैं दो साल पहले 18 साल का हुआ था, लेकिन पहले मतदान केंद्र गांव के बाहर था, इसलिए मैं वोट नहीं दे पाया था। इस बार, मैं पहली बार यहां वोट देकर बहुत खुश हूं।"