Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

सीएम हिमंत बिस्वा ने शुरु की 'विजय संकल्प यात्रा', 30 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद माजुली से  साइकिल रैली के साथ 'विजय संकल्प यात्रा' की शुरुआत की।
इस 'विजय संकल्प यात्रा' के तहत हिमंत बिस्वा सरमा अगले 15 दिनों में राज्य के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में 30 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। 

यात्रा पर निकलते हुए उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- "हम असम के आध्यात्मिक केंद्र माजुली में एक साइकिल रैली के साथ अपनी विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी जी को 400 से अधिक सीटों का आशीर्वाद देगी।"

मुख्यमंत्री की साइकिल रैली में सैंकड़ों पार्टी सदस्य और समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग पारंपरिक असमिया स्कार्फ, जिसे 'गमोसा' कहा जाता है पहने नजर आए। बीजेपी ने जोरहाट से सांसद टोपोन कुमार गोगोई को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई चुनावी मैदान में हैं। जो लोकसभा में विपक्ष के उप-नेता हैं।

जोरहाट के अलावा डिब्रूगढ़, लखीमपुर, सोनितपुर और काजीरंगा में भी 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।