Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

हिमाचल प्रदेश: सोलन में मूसलाधार बारिश, प्रशासन अलर्ट पर

हिमाचल प्रदेश के सोलन में गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई। पिछले हफ्ते से हो रही बारिश की वजह से जिले की कई नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने बुधवार को अगले दो दिनों के लिए राज्य में अलग-अलग जगहों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में अब तक बारिश की कमी 23 प्रतिशत है और राज्य में औसत 591.8 मिलीमीटर के मुकाबले 453.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मानसून की शुरुआत से लेकर सोमवार तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 144 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।