Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

हिमाचल प्रदेश: 'अवैध' निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद सोलन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस को बुधवार को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया क्योंकि शिमला में एक मस्जिद में "अवैध" निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया।

सोलन से शिमला की ओर जाने वाली सभी बसों और दूसरे वाहनों की जांच के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पांच का उपयोग करने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी।

संजौली इलाके में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर बुधवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड तोड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया।