हिमाचल प्रदेश के भरमौर में सावनपुर के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो घायल हो गए।
मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान विजय कुमार, कमलेश कुमार और तृप्ता देवी के रूप में हुई है। सभी संचुई गांव के रहने वाले थे।