Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

हिमाचल प्रदेश: बारिश की वजह से 60 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सोमवार को 60 से ज्यादा सड़कें बंद कर दी गईं। शिमला में 30 सड़कें, मंडी में 16, कांगड़ा में 10, कुल्लू में दो और किन्नौर, ऊना, सिरमौर और लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सड़कें बंद हैं।

राज्य में 17 बिजली योजनाएं पर भी असर पड़ा है। 27 जून से सात सितंबर तक चल रहे मानसून सीजन के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 158 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 अभी भी लापता हैं। राज्य को 1,305 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

बारिश से जुड़ी 158 मौतों में से 39 की मौत ऊंचाई से गिरने से, 27 की डूबने से, 26 की सांप के काटने से, 23 की मौत बादल फटने से, 17 की बिजली गिरने से, आठ की बाढ़ से, छह की भूस्खलन से, एक की बिजली गिरने से मौत हुई है।।