Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

हिमाचल प्रदेश: सैलानियों को रिझाने के लिए मानसून छूट का ऑफर

बारिश का मौसम शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश के मशहूर टूरिस्ट प्लेस कुल्लू मनाली में सैलानियों की संख्या कम हो गई।

इसे देखते हुए राज्य का टूरिज्म विभाग ने सैलानियों को रिझाने के लिए होटलों के किराये में 30 फीसदी तक की छूट का ऐलान किया है। 

निजी टूर ऑपरेटरों और होटल कारोबारियों ने भी इसी तर्ज पर सैलानियों के लिए कई छूट का ऐलान किया है।

मनाली में गिने चुने सैलानी ही दिख रहे हैं। मनाली में टूरिज्म उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक इस बार गर्मियों में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा सैलानी आए थे, लेकिन बारिश के बाद  भूस्खलन और बाढ़ की आशंका को देखते हुए उनकी संख्या कम हो गई है।