Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

लद्दाख में आयोजित होंगे 'हिम-ड्रोन-ए-थॉन'

भारतीय ड्रोन उद्योग 17-18 सितंबर को लद्दाख में होने वाले एक कार्यक्रम में हाई एल्टीट्यूड इलाकों में भारतीय सेना के लिए अपने ड्रोन सॉल्यूशन की काबिलियत दिखाने को तैयार है. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की तरफ से आयोजित 'हिम-ड्रोन-ए-थॉन टू' को 4000-5000 मीटर की ऊंचाई पर "वास्तविक भू-भाग और पर्यावरणीय परिस्थितियों" में आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. इसके बाद 20-21 सितंबर को 'हिमटेक-2024' का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद उत्तरी सीमाओं पर ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी और सिस्टम डेवलप करना है.