Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

पुंछ और राजौरी सेक्टर में हाई अलर्ट

जम्मू कश्मीर में पिछले हफ्ते भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए हमले के बाद राजौरी और पुंछ जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही फील्ड फोर्स को सतर्क रहने को कहा गया है। सुरक्षाबलों ने बीजी रहने वाले रास्तों पर सरप्राइज एमवीसीपी (मोटर वाहन चेक प्वाइंट) बढ़ा दिए हैं।

एमवीसीपी सड़कों पर बनाए गए चेक प्वाइंट हैं, ताकि वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा सके और पैदल चलने वालों को रोका जा सके। राजौरी और पुंछ जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाले जम्मू राजौरी पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 144ए पर सरप्राइज एमवीसीपी लगाए जा रहे हैं और वाहनों की रैंडम तलाशी ली जा रही है। पुलिस के सीनियर ऑफिसर खुद इन चेक पोस्टों की निगरानी कर रहे हैं।