Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए हेल्पिंग हैंड्स की पहल

जम्मू में बढ़ते तापमान की वजह से जहां जनजीवन बेहाल है वहीं जानवर भी परेशान हैं। लेकिन इन जानवरों की मदद के लिए हेल्पिंग हैंड्स नाम का संगठन आगे आया है और उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खाना, पीने का पानी दे रहा है। 

'हेल्पिंग हैंड्स' संगठन के वॉलंटियरों नेमंदिरों में जाकर बंदरों को तरबूज खिलाए और गर्मी से राहत पाने के लिए बर्तनों में पानी को भरकर रखा। 'हेल्पिंग हैंड्स' इस पहल को शहर के बाकी हिस्सों में चलाने की योजना बना रहा है।

उत्तर भारत के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जम्मू में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।