Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

IMD की चेतावनी, ओडिशा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना

Odisha: मौसम विभाग ने कहा कि, "मिडिल लेवल और अपर लेवल की ट्रफ लाइन के असर और बंगाल की खाड़ी में नमी के साथ इसके संपर्क की वजह से, हम राज्य भर में कुछ गतिविधि की उम्मीद कर रहे हैं। विशेष रूप से, हम कुछ जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही कुछ जिलों में ओले पड़ने और भारी बारिश भी होगी। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए हमने करीब 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।"

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में ओडिशा के कुछ हिस्सों में तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने मंगलवार को बोलांगीर, सोनेपुर, कालाहांडी, बौध, अंगुल, ढेंकनाल, नयागढ़, मयूरभंज, क्योंझर और जाजपुर जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। इसमें लोगों को भारी बारिश के लिए तैयार रहने को कहा गया है। बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, गजपति, सुंदरगढ़ और देवगढ़ के लिए भी 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र ने केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खोरधा, नयागढ़, पुरी, खोरधा, कंधमाल, गंजम, गजपति, रायगडा और कोरापुट जिलों में बुधवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया। इस दौरान यहां बिजली गिरने के साथ आंधी का भी अनुमान है।