Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मुंबई में भारी बारिश का लोकल ट्रेनों पर असर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश की वजह से स्कूलों में छुट्टी कर दी है। मुंबई और उपनगरों में सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। 

छात्रों की सुरक्षा और उन्हें असुविधा से बचाने के लिए मुंबई के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में पहले सेशन के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सुबह कहा कि सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका है।

बयान में कहा गया, "स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय की घोषणा की जाएगी।"

अधिकारियों ने कहा कि मुख्य और हार्बर दोनों लाइनों पर पटरियों पर पानी भर जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं पर असर पड़ा है।

नगर निकाय के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि दोनों लाइनों पर उपनगरीय रेल सेवाएं सुबह 6.45 बजे फिर से शुरू हो गईं।

बीएमसी ने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में सोमवार रात एक बजे से सुबह सात बजे तक 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई।