मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) के कुछ हिस्से भारी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।
आईएमडी ने भारी बारिश के अलावा एक ही समय में राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की भी भविष्यवाणी की है। इसी तरह, दो सितंबर को एनसीएपी और यानम के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना जताई है।
पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती प्रभाव से गुरुवार सुबह मध्य और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बना था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह 5.30 बजे मध्य और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव क्षेत्र पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया।
आईएमडी की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, "जहां भी हमने तटीय चेतावनी दी है, उन्हें बहुत गंभीरता से लेना होगा क्योंकि समुद्र में तुफान आने की आशंका बनी रहेगी।"