Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

राजस्थान के टोंक में हो रही लगातार बारिश, बने बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान के टोंक में पिछले दो दिनों में हो रही भारी बारिश की वजह से शहर का बडा हिस्सा पानी में डूब गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक टोंक के कई इलाकों में 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है, जिससे कई स्थानीय बांध पानी से लबालब भर गए हैं।

भारी बारिश से कई सड़कें और खेतों में हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से पानी भरे इलाकों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। टोंक के अलावा राज्य के पाली, बूंदी और भीलवाड़ा जिलों में पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई है।