Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और त्रिशूर सहित प्रमुख शहरों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर केरल के 9 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों में देरी हो रही है. साथ ही, भारी बारिश के कारण कोच्चि के बस स्टैंड में भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई है.