महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रत्नागिरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
राज्य में रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, परभणी, हिंगोली, अमरावती, वर्धा और यवतमाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि मुंबई, ठाणे, पालघर और धुले के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है.