Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

गुरुग्राम में भारी बारिश, कई सड़कों पर भरा पानी

हरियाणा के गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद हीरो होंडा चौक, राजीव चौक और इफको चौक समेत कई इलाकों में पानी भर गया. इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया. लोग घुटने तक भरे पानी में चलने को मजबूर दिखे. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर करीब तीन किलोमीटर तक ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चल रहा है.

सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और पुरानी दिल्ली रोड सहित पुराने गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में जलभराव की समस्या देखी गई. जिला प्रशासन के मुताबिक, गुरुग्राम में शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक 46 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि वज़ीराबाद में 56 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. जहां लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर सिटी गुरुग्राम में पानी भरने की शिकायत की।