Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा

भारी मलबा पत्थर आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गए हैं। यहां कई वाहन फंसे हैं, जिस कारण लोग हाईवे खुलने के इंतजार में बैठै हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोरी से आगे गर्म पानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण बाधित है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर गाड़ के पास  मलबा व पत्थर आने से बंद है। वहीं कर्णप्रयाग गौचर के पास कमेड़ा मे बदरीनाथ हाइवे बंद हो गया है। यहां सुबह से वाहनों की लंबी कतार लगी है। बीते साल से इस हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। अतिवृष्टि से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। तब से यहां पर स्थायी ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है।