Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

पहाड़ी से आया भारी मलबा, गौचर के पास हाईवे बंद

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे गोचर के पास कमेडा में बंद हो गया है। शुक्रवार रात्रि की भारी बारिश के चलते यहां पहाड़ी से मलबा गिरकर सड़क पर आ गया है। जिसके चलते यातायात बंद हो गया है। काफी संख्या में यहां वाहन ्फंसे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे को खोलने के लिए सुबह सात बजे तक कोई जेसीबी मशीन नहीं आई है।

बीते छह घंटे से सड़क बंद है। बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा में स्लाइंडिंग जोन है। हाईवे बंद होने से यहां सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हैं। उधर यमुनोत्री में भी कृष्णा चट्टी में भू-कटाव हो रहा है।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास लगातार बारिश के चलते जानकीचट्टी फूलचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में यमुना नदी के कटाव से एक कच्चा ढाबा यमुना नदी में बह गया। जबकि एक अन्य ढाबे सहित बिजली की बड़ी लाइन पर लगा ट्रांसफर झूल रहा है।