Breaking News

AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |   प्रियंका गांधी ने वायनाड के कल्पेट्टा में किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन     |  

गंगोत्री हाईवे पर आया फिर भारी मलबा-बोल्डर

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी व गंगनानी के बीच में मलबा व बोल्डर आने के कारण बाधित हो गया। गंगोत्री हाईवे पर समस्या बरकरार है। बुधवार को भी बिशनपुर में बोल्डर और मलबा आने के कारण सुबह गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। इसके चलते पैदल कांवड़ यात्रियों के साथ ही कई वाहन हाईवे पर ही फंस गए थे।

 

एनडीआरएफ ने बोल्डर और मलबे के बीच ही रोप लगाकर कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित निकाला और फिर उनकी यात्रा सुचारू करवाई। वहीं 12 घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ ने हाईवे खोला जिसके बाद वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो गई।