Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

संभल में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश के संभल में दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। ये भिड़ंत रजपुरा थाना इलाके के हसनपुर रोड पर हुई, जिसमें एक कार में सवार पति पत्नी और कार चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने सभी को रजपुरा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया।