Breaking News

दाखिल-खारिज व्यवस्था में सुधार, बिहार सरकार ने लागू किए नए प्रावधान     |   मुंबई-वडोदरा हाईवे पर BMW कार हादसे का शिकार, दो की मौत     |   सर्वे में ट्रंप को झटका, ईरान मुद्दे पर अधिकांश अमेरिकियों ने जताई नाराजगी     |   कच्चे तेल की कीमतों में 3% उछाल, ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर के करीब पहुंचा     |   US-ईरान बातचीत में सहमति, तकनीकी समूहों का काम जारी     |  

तेलंगाना में 20 अगस्त तक 'भारी बारिश' होने का अनुमान, IMD ने किया जारी रेड अलर्ट

Telangana: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 अगस्त तक तेलंगाना के कई जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने ताजा बुलेटिन में रविवार से 20 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक “भारी से बहुत भारी बारिश” होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने 18 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 19 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और महबूबाबाद जिलों में “बहुत भारी से बेहद भारी बारिश” होने की चेतावनी दी गई है। 'रेड अलर्ट' 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक “अत्यधिक भारी बारिश” का संकेत देता है।

आईएमडी ने कहा कि 22 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों में बारिश हो सकती है और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले कुछ दिन से तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों, निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और नाले और अन्य जलाशय उफान पर हैं।