Breaking News

इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |  

MP: रीवा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में फंसे लोगों को SDRF ने बचाया

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लगातार बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी, लेकिन बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इससे एक बार फिर हालात बिगड़ने की आशंका है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं और उन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ को तैनात किया गया है।

रीवा के उपरहटी मोहल्ले में भारी बारिश के कारण एक जर्जर मकान की छत गिरने से एक परिवार उसमें फंस गया है। एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमों को सतर्क कर दिया गया और वे घटनास्थल पर पहुंच गईं।