IMD वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया, "बिहार में 8 जून से हीट वेव जारी है और यह अगले तीन दिनों तक रह सकता है, यह मुख्यतः दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में ज्यादा देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने पटना सहित पूरे दक्षिण पश्चिम बिहार के जिले जैसे कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगबाद के लिए रेड अलर्ट व उसके आसपास के जिलों में ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. आगामी 3 दिनों बाद हल्के आंधी-तूफान की संभावना है व हल्की बारिश भी हो सकती है।"