Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 50.5 डिग्री सेल्सियस के पर पहुंचा पारा

राजस्थान में इस वक्त रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक मंगलवार को चुरू में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री ज्यादा है।

जयपुर में मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, एक जून, 2019 को चूरू में अधिकतम तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन का तापमान गंगानगर में 49.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) और फलोदी में 49 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोटा में 48.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 48 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।"

पिलानी में अब तक का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां दो मई 1999 को 48.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम कार्यालय ने कहा कि पूरा रेगिस्तानी राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है और तापमान इस वक्त सामान्य से दो से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौमस विभाग ने अगले 48 घंटों में दिन का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान जताया है।