Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

Jharkhand: स्वास्थ्य मेले से जनस्वास्थ्य को मिला नया संबल, 264 प्रखंडों में किया गया आयोजन

Jharkhand: राज्य के आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड की ओर से खास पहल की गई। राज्यभर के सभी 264 प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का आयोजन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से किया गया।

स्वास्थ्य मेले का आयोजन 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक किया गया। राजधानी रांची के नामकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में करीब 300 लोगों ने अपना इलाज करवाया। वहीं हजारीबाग जिले के ईचाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 280 लोग इलाज करवाने पहुंचे। ईचाक प्रखंड के 19 पंचायत के लोग स्वास्थ्य मेले से लाभान्वित हुए। मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क आवश्यक दवाएं दी गईं।

स्वास्थ्य मेले में ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया,मातृत्व स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, सामान्य बीमारियों सहित कई तरह की जांच की गई। लोगों ने सरकार के इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी फायदा हुआ। झारखंड सरकार की कोशिश है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके। इस स्वास्थ्य मेले में कई ऐसे लोग भी पहुंचे, जिन्होंने पहली बार अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। खासकर महिला, बुजुर्ग और बच्चों को इस स्वास्थ्य शिविर से काफी लाभ मिला।