Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

वो केवल बीजेपी के 'चुनावी दूल्हे', सीएम की पसंद नहीं, सपा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Bihar Election 2025: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को दावा किया कि बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जेडीयू नेता नीतीश कुमार का 'इस्तेमाल' कर रही है और चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार बदलाव की मांग कर रहा है और एक बेहतर और सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ना चाहता है।

बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल मुख्य घटक हैं, जिसने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

गाजीपुर में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि वो बीजेपी के 'चुनावी दूल्हा' जरूर हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए वो 'दूल्हा' नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि बीजेपी एक साजिश के तहत नीतीश कुमार का इस्तेमाल कर रही है। 'इंडिया' उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा बना रही थी। आज, वह सिर्फ विधानसभा चुनाव के लिए चेहरा बनकर रह गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, कि मैं आपको फिर से बता रहा हूं, बिहार की जनता सब जानती है। यहां तक कि विपक्षी मंचों से भी नेता कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को सिर्फ चुनावी मकसद के लिए लाया गया है।

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी चुनावों के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि आप पूछ सकते हैं कि मैं किस आधार पर ऐसा कह रहा हूं। देखिए, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में क्या हुआ। चुनाव से पहले जिन लोगों को चेहरा बनाकर पेश किया गया, उन्हें बाद में मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बिहार में भी यही होगा।