Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

UP में हो गई मानसून की एंट्री? इन 50 जिलों में अलर्ट

भीषण गर्मी से जूंझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए राहत की खबर है. मानसून से पहले प्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है. बुधवार की रात प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में जोरदार बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना हुआ है. आज भी मौसम विभाग ने बारिश और ठंडी हवाओं से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में सुकून मिलने की संभावना जताई है. हालांकि, मानसून के लिए प्रदेश के लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.