Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हरियाणा: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में दो छात्रों की मौत; तीन घायल

हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बैठे तीन किशोरों में से दो की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

उसने बताया कि टाटा अल्ट्रोज कार का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार पहले बिजली के एक खंभे से टकराई और फिर सड़क के दूसरी ओर खड़ी एक अन्य कार ‘होंडा सिटी’ से जा टकराई, जिससे एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 19 साल है और उनकी पहचान दिल्ली के घिटोरनी निवासी दक्ष और गुरुग्राम के नाथूपुर के रहने वाले अक्षत के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वे अपने एक अन्य मित्र ध्रुव के साथ विश्वविद्यालय जा रहे थे लेकिन उन्होंने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई जिसके कारण ये दुर्घटना हुई। ध्रुव की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि अन्य दो घायलों 34 वर्षीय मोहित (सोहना निवासी) और 38 वर्षीय ईश्वर (पलवल निवासी) को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।