Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

हरियाणा: जींद जिले में ट्रक और वाहन की टक्कर, आठ लोगों की मौत, 10 घायल

हरियाणा के जींद जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। ये हादसा आधी रात को हिसार नेशनल हाइवे पर बिधराना गांव के पास हुआ।

सदर नरवाना के एसएचओ कुलदीप ने कहा कि घायलों को जींद और हिसार के अस्पतालों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि ये हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु को ले जा रहा वाहन कुरूक्षेत्र जिले से राजस्थान के गोगामेड़ी में मंदिर की ओर जा रहा था।

एसएचओ ने बताया, "ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें श्रद्धालुओं का ग्रुप गोगामेडी जा रहा था। हादसे के वक्त वाहन रास्ते पर खड़ा था।" उन्होंने कहा, "घटना में दो महिलाओं और एक किशोर समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दस घायल हो गए। घायल खतरे से बाहर हैं।" पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।