हरियाणा सरकार ने सिरसा जिले में 8 अगस्त, रात 23:59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सर्विस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि सिरसा जिले में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति तथा सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है.
जबकि, भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के प्रसार के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग के कारण जिला सिरसा में सार्वजनिक उपयोगिताओं में बाधा, सार्वजनिक संपत्तियों और सुविधाओं को नुकसान और कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने की स्पष्ट संभावना है.”