Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

हरियाणा: दिल्ली-हिसार हाइवे पर तेल टैंकर पलटा, बाइक सवार दंपती की मौत

हरियाणा में दिल्ली-हिसार नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक भरा हुआ तेल टैंकर पलट गया और उनकी बाइक को कुचल दिया।

पुलिस के अनुसार दंपती बाइक से हिसार की ओर जा रहे थे। रास्ते में रायपुर चौक के पास बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे तेल टैंकर ने टक्कर से बचने की कोशिश की लेकिन नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। पलटे टैंकर के नीचे बाइक दब गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।