हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को गुरुग्राम पुलिस लाइंस में नई ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस ई-लाइब्रेरी का मकसद पुलिस लाइंस में छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री, लैपटॉप, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें और सामान्य दिलचस्पी की पुस्तकें उपलब्ध कराना है।
ये ई-लाइब्रेरी छात्र-छात्राओं को उनकी पसंद की विदेशी भाषा सीखने के लिए अध्ययन सामग्री भी मुहैया कराती है। अधिकारियों ने बताया कि उनका लक्ष्य पूरे हरियाणा में पुलिस लाइंस में पुस्तकालय बनाना है। राज्य के अलग-अलग जिलों में 18 पुस्तकालय पहले से ही चलाए जा रहे हैं।
हरियाणा: गुरुग्राम पुलिस लाइंस में नई ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
You may also like
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीषण जंगल की आग, आग बुझाने में जुटी टीमें.
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.
गोवा अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और सिंगापुर में 1,023 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क.