नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत में वकील के ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी सोनीपत में वर्धमान गार्डेनिया सोसायटी में वकील पंकज त्यागी के घर पर की जा रही है। छापेमारी सुबह चार बजे से चल रही है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी प्रतिबंधित संगठन के नेताओं के खिलाफ एक नक्सल मामले में चार राज्यों में छापेमारी कर रही है। एनआईए की जांच से पता चला है कि कई फ्रंटल संगठनों और छात्र विंग को भारत सरकार के खिलाफ काम करने का काम कर रहे है। इसी के तहत हरियाणा के सोनीपत में वर्धमान सिटी में स्थित 1101 नंबर फ्लैट में जिसमें पंकज त्यागी नाम का वकील रहता है, घर पर छापेमारी की गई है।