हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी और आज सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी. किरण चौधरी और श्रुति चौधरी, दोनों ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे अपने अलग-अलग त्यागपत्र में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की प्रदेश इकाई को निजी जागीर के रूप में चलाया जा रहा है.