Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

हरियाणा: भिवानी में मूसलाधार बारिश, कई जगहों पर भरा पानी

हरियाणा के भिवानी जिले में रात भर मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार को कई जगह पानी भर गया। भिवानी के लोगों ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि उन्हें हर बार बारिश होने पर इस समस्या का सामना करना पड़ता है। पानी भरने की वजह से दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

लोगों ने कहा कि मानसून में यहां पानी भरना और ट्रैफिक जाम होना आम बात है।उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी ड्रेनेज सफाई और पानी निकलने का बंदोबस्त करने में नाकाम रहे हैं।