Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

हरियाणा: हिसार में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

 हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कार के पेड़ से टकराने से चार दोस्तों की मौत हो गई। मृतक अंकुश, हितेश, निखिल और साहिल शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी हरिकोट के पास नहर पुल के मोड़ पर ये हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। दो को सिविल अस्पताल और बाकी दो को निजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन चारों को मृत घोषित कर दिया गया। उनका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।