हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर गोलियों से हमला किया गया। गांधरा गांव के बस स्टैंड पर हुई ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें आरोपित गांधरा के रहने वाले राजीव पर फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित को पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।