Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

हरियाणा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपित गिरफ्तार

बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलियां चली। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से तीन अवैध पिस्तौल भी बरामद हुए हैं।

उन्होंने कहा, "16 अगस्त को दिल्ली से आए एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हमारी टीम उनकी तलाश कर रही थी जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। हमें पता चला कि वे फिरौती लेने आया था।"

बाकी दो आरोपितों ने फिरौती वसूलने के दौरान पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। घटना में तीनों आरोपित घायल हो गए है। दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी दीपक का 16 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। उनका शव 17 अगस्त को रोहतक में बरामद हुआ था। आरोपितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।