Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

हरियाणा भाजपा उम्मीदवारों की सूची, नायब कैबिनेट के 8 मंत्रियों को टिकट

हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल नब्बे सीटों में से भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवार घोषित किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को अटेली से टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बेटे देवेंद्र चौधरी को पहली लिस्ट में टिकट नहीं मिल सका है।

भाजपा हाईकमान ने नायब कैबिनेट के आठ मंत्रियों पर फिर से भरोसा जताया है। बिजली व जेल मंत्री चौ़ रणजीत सिंह, समाज कल्याण मंत्री बिशंबर वाल्मीकि तथा खेल मंत्री संजय सिंह की टिकट काट दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ़ बनवारी लाल और शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को अभी टिकट नहीं मिली है। उनके हलके होल्ड पर रखे गए हैं।

पहली लिस्ट में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा का नाम शामिल नहीं है। हालांकि पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद से टिकट लेने में कामयाब रहे हैं।