Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव: जेजेपी-एएसपी गठबंधन ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसमें एमएसपी पर सभी अनाज खरीदने, 11,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता और 5,100 रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन देने का वादा किया गया है।

पाच अक्टूबर के चुनावों के लिए जेजेपी-एएसपी घोषणापत्र जारी करते हुए जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सिरसा में कहा कि हरियाणा में उगाई जाने वाली हर फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा।

पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला की अगुवाई वाली जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) मिलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।