Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हरियाणा: किसानों के 'दिल्ली कूच' से पहले अंबाला में सभी स्कूल बंद

शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का 'जत्था' शुक्रवार दोपहर एक बजे दिल्ली तक पैदल मार्च शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
किसानों के मार्च को देखते हुए अंबाला अधिकारियों ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला सुरेश कुमार ने बताया, "सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे।"

किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत कुछ मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च कर रहे हैं। हरियाणा की सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी किया है। इस धारा के तहत जिले में पांच या उससे ज्यादा लोगों के किसी भी गैरकानूनी सभा करने पर रोक है।

अगले आदेश तक पैदल, वाहन या दूसरे साधनों से किसी भी प्रकार का मार्च निकालने पर रोक लगा दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पंजाब में राजपुरा के पास शंभू बॉर्डर पर और हरियाणा के अंबाला में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर वाटर कैनन की भी व्यवस्था की गई है।