Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

Haryana Bus Accident: अस्पताल में घायल बच्चों को देखने पहुंची शिक्षा मंत्री

Rewari: महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे में घायल हुए बच्चों को देखने राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचीं। शिक्षा मंत्री के मुताबिक कुछ बच्चों को ज्यादा चोटें आईं, तो कुछ को कम। एक बच्ची आईसीयू में भी है। सीमा त्रिखा ने कहा कि छुट्टी के बावजूद स्कूल खोलने वाले मालिक और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई होगी, साथ ही प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों से एफिडेविट लेकर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। गुरुवार सुबह महेंद्रगढ़ में हुए इस हादसे में छह बच्चों की जान चली गई, जबकि 20 बच्चों को चोटें आई हैं। 

शुरुआती जांच में पता लगा कि कनीना शहर में एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में ये बस पलट गई। महेंद्रगढ़ के एसपी अर्श वर्मा ने बताया कि बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने भी स्कूल की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिया है।