Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

हरीश रावत ने हरिद्वार निर्वाचन क्षेत्र में बेटे वीरेंद्र के लिए किया प्रचार

उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के लिए, उनके पिता हरीश रावत ने चुनाव प्रचार किया। हरीश रावत ने दुकान पर नाश्ता बनाया और उसे लोगों में बांटने में भी मदद करी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वीरेंद्र रावत को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होने की वजह से टिकट मिला है ना कि इसलिए कि वो उनके बेटे हैं। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी, वोटों की गिनती चार जून को होगी।