Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुलाकात की और इस दौरान अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी से IIT रुड़की परिसर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की भूमि को संस्थान को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे शोध व नवाचार की दिशा में और अधिक प्रगति हो सके।

इसके अलावा किसानों की उत्पादकता और सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया और रुड़की–मंगलौर नहर के किनारे किसानों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना बनाने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से विषयों पर विचार करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इन पहलों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और किसानों एवं युवाओं दोनों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। जिससे शोध एवं नवाचार की दिशा में और अधिक प्रगति हो सके। इसके अलावा किसानों की उत्पादकता और सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया जिससे रुड़की–मंगलौर नहर के किनारे किसानों की सुविधा मिल सके।