Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

उत्तराखंड में हरक सिंह के बयान से बढ़ी हलचल

लंबे समय तक शांत रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ईडी की 12 घंटे की पूछताछ के बाद मुखर हो गए हैं। अपने पुराने अंदाज में हरक ने कहा कि मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं देश की राजनीतिक में भूचाल आएगा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा, कुछ लोग जानबूझ कर मुझे लक्ष्य बना रहे हैं।

ईडी जांच के बाद हरक सिंह रावत का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके घर कांच के हो, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं डालना चाहिए। मैं शांत हूं। लेकिन मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में भूचाल आएगा।