Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

गुजरात: अहमदाबाद में लगातार हो रही बारिश से अंडरपास में पानी भरा

अहमदाबाद समेत गुजरात के तमाम हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश की वजह से अहमदाबाद के परिमल और प्रगति नगर अंडरपास में पानी भर गया है। इसकी वजह से अंडरपास को बंद कर दिया गया है। वहीं लगातार बारिश की वजह से उत्तरी गुजरात के एक गांव में बाढ़ आ गई है। इससे निवासियों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गांधीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर इटादारा गांव में सड़कें, बस स्टॉप, मंदिर पानी में जूबी दिखाई दी। निवासियों ने कहा कि वे भारी नुकसान से परेशान हैं और सरकार से बाढ़ की समस्या के समाधान के साथ-साथ मुआवजे की भी मांग की है।

इस बीच, अहमदाबाद शहर में ट्रागड अंडरपास में पानी भर गया है। इसे यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया था। कुछ दिनों से गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

बारिश से जुडी घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15,000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया और 300 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग जिलों में बचाया गया। प्रशासन बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चला रहा है।